अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने वाइट हाऊस के लिए सीएनएन के वरिष्ठ पत्रकार जेम एकोस्टा को जनता का दुश्मन क़रार देते हुए उनका प्रेस पास रद्द कर दिया था।
सीएनएन ने अमरीकी राष्ट्रपति की इस कार्यावाही पर आपत्ति जताते हुए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था।
सीएनएन की ओर से मुक़द्दमे में कहा गया था कि प्रेस पास रद्द करके अमरीकी क़ानून के पहले और पांचवें अनुच्छेद के अंतर्गत सीएनएन और जेम एकोस्टा के अधिकार छीने गये।
शुक्रवार को जल टिमोथी केली ने मुक़द्दमे का आधिकारिक फ़ैसला तो नहीं सुनाया किन्तु सीएनएन की अपील पर जेम एकोस्टा को वाइट हाऊस में प्रवेश की अनुमति देते हुए प्रेस पास जारी करने का निर्देश दिया।
जज ने अपना फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि मेरा मानना है कि इस मुक़द्दमे में कुलमिलाकर सीएनएन और एकोस्टा की सफल रहेंगे।
जज टिमोथी केली ने इसके अलावा वाइट हाऊस की प्रवक्ता सारा सेन्डर्ज़ की ओर से एकोस्टा पर लगाए गये आरोपों को ग़लत क़रार दिया जिसमें उन्होंने दावा किया कि सीएनएन के पत्रकार ने वाइट हाऊस की महिला इन्टर्न को अनुचित ढंग से हाथ लगाया।