इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार स्पेन के उप विदेशमंत्री फ़र्नाडू मार्टिन वालेन्ज़ोएला ने कहा कि यूरोपीय संघ एक एेसा मैकेनिज़्म तैयार करने का प्रयास किया जो सेन्ट्रल बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं से स्वतंत्र हो और यूरोप तथा ईरान के संबंधों को अपने में शामिल किए हुए हो।
श्री इराक़ची ने इससे पहले स्पने के संसद सभापति से भी मुलाक़ात की थी। इस मुलाक़ात में ईरान और स्पेन के संबंधों को एेतिहासिक बताया और कहा कि ईरान और स्पेन के बीच सहयोग कई वर्षीय संबंधों का इतिहास रहा है और यह परस्पर संबंधों पर आधारित हैं।
दूसरी ओर यूरोपीय संघ और दक्षिणी अफ़्रीक़ा ने ईरान के साथ होने वाले समग्र परमाणु समझौते के समर्थन की घोषणा की है।
ब्रसल्ज़ में यूरोपीय संघ और दक्षिणी अफ़्रीक़ा की संयुक्त बैठक के बाद जारी होने वाले बयान में परमाणु समझौते पर पूर्ण और प्रभावी ढंग से अमल करने को आवश्यक क़रार दिया गया है।
यूरोपीय संघ और दक्षिणी अफ़्रीक़ा के संयुक्त बयान में आया है कि परमाणु समझौते को बाक़ी रखना, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है और ईरान के विरुद्ध समस्त प्रतिबंध समाप्त हो जाने चाहिए।
ज्ञात रहे कि 8 मई को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान और परमाणु समझौते के विरुद्ध निराधार और घिसेपिटे आरोप दोहराते हुए इस समझौते से निकलने की घोषणा की थी।
परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने पर दुनिया में आलोचनाएं हो रही हैं जबकि ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन, जर्मनी और यूरोपीय संघ ने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को जारी रखने की घोषणा की है।