इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार फ़ेडरिका मोग्रेनी ने बल दिया कि यूरोपीय संघ, इन प्रतिबंधों के दुष्परिणामों से मुक़ाबले के लिए बग़दाद के साथ सहयोग के लिए तैयार है।
मोग्रेनी ने कहा कि इराक़ क्षेत्र में सहयोग पुल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।
ज्ञात रहे कि 8 मई को अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान और परमाणु समझौते के विरुद्ध निराधार और घिसेपिटे आरोप दोहराते हुए इस समझौते से निकलने की घोषणा की थी।
परमाणु समझौते से अमरीका के निकलने पर दुनिया में आलोचनाएं हो रही हैं जबकि ब्रिटेन, फ़्रांस, रूस, चीन, जर्मनी और यूरोपीय संघ ने ईरान के साथ होने वाले परमाणु समझौते को जारी रखने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने मंगलवार छह नवम्बर को कहा था कि उनका देश ईरान के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंधों का साथ नहीं देगा।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल देते हुए बग़दाद, ईरान के विरुद्ध अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों का विरोधी है, कहा था कि बग़दाद इन प्रतिबंधों का अनुसरण नहीं करेगा।