15 नवंबर 2018 - 17:27
लेबनानी मूल के अमरीकी होंगे, सऊदी अरब के नये राजदूत

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने इराक़ युद्ध में 2003 से 2007 तक भाग लेने वाले पूर्व जनरल जॉन अबी ज़ैद को सऊदी अरब में वाशिंग्टन का राजदूत नियुक्त किया है।

डोनल्ड ट्रम्प ने पत्रकार जमाल ख़ाशुक्जी की हत्या के बाद सऊदी अरब के साथ संबंधों में पैदा होने वाले तनाव के दौरान सऊदी अरब में ख़ाली एक महत्वपूर्ण पद के लिए पूर्व जनरल का चुनाव किया है।

जान अबी ज़ैद अमरीकी सेन्ट्रल कमान्ड के लंबे समय तक कमान्डर रहने चुके हैं जबकि अमरीकी राष्ट्रपति ने उनकी राजदूत के रूप में तैनाती की घोषणा 13 नवम्बर को किया था।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब में अमरीका के पूर्व राजदूत जोज़फ़ वेस्टफ़ाल की जनवरी 2017 को समाप्त होने वाली अवधि के बाद यह पद ख़ाली था। अमरीकी सीनेट की ओर से राष्ट्रपति की इस तैनाती की मंज़ूरी के बाद जान अबी ज़ैद को आधिकारिक रूप से राजदूत तैनात कर दिया जाएगा।

सऊदी अरब में अमरीकी राजदूत के रूप में नियुक्त किए जाने वाले 67 वर्षीय जान अबी ज़ैद सेना से 2007 में रिटायर हुए थे किन्तु उन्हें युद्धों में अपनी ज़िम्मेदारियां अदा करने का व्यापक अनुभव प्राप्त है।

उन्हें अमरीकी सीनेट काम का प्रमुख नियुक्त किया गया था जो अफ़्रीक़ा से लेकर मध्यपूर्व, दक्षिणी और मध्य एशिया सहित 20 देशों में जारी अमरीकी सैन्य कार्यवाहियों की निगरानी करता है।

जान अबी ज़ैद लेबनानी मूल के अमरीकी हैं जो अरबी भाषा में निपुण हैं।