14 नवंबर 2018 - 12:11
कर्बला में देखा इस्लाम का असली और सच्चा चेहरा : एमिली क्रॉस व्हाइट

एमिली क्रॉस व्हाइट ने कहा कि असल और वास्तविक इस्लाम वह है जो मैंने कर्बला में देखा, जो लोगों के बीच प्यार और मानवता, न्याय और समानता की नींव डालता है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल अरबईन बिलियन मार्च में भाग लेने कर्बला जाने वाली ब्रिटिश शोधकर्ता तथा प्रख्यात न्यूज़ रिपोर्टर एमिली क्रॉस व्हाइट ने कहा है कि उन्होंने पश्चिम में मौजूद इस्लाम फोबिया के खिलाफ अपना शोध शुरू किया था उन्होंने कहा कि मेरा शोध कार्य वास्तविक इस्लाम को जानने के लिए शुरू हुआ था क्योंकि इस्लाम के नाम पर बहुत से कट्टरपंथियों ने इस्लाम का चेहरा बिगाड़ कर रखा दिया है तथा इस्लाम के सिद्धांतों को बदल दिया है । एमिली क्रॉस व्हाइट ने कहा कि असल और वास्तविक इस्लाम वह है जो मैंने  कर्बला में देखा, जो लोगों के बीच प्यार और मानवता, न्याय और समानता की नींव डालता है।  उन्होंने कहा कि यह दूसरा अवसर था जब मैं कर्बला गई, मैंने कर्बला से पलट कर इस्लाम और ज़ियारते अरबईन के हवाले से एक कुछ लेख लिखे जो यूरोप के 17 देशों में छापे गए । एमिली क्रॉस व्हाइट ने कहा कि मैंने इसी प्रकार सच्चे इस्लाम के वास्तविक सिद्धांतों और विचारों पर लेक्चर दिया जिसे सोशल मीडिया पर एक दिन में ही 2500 से अधिक लोगों ने सुना,  बहुत से मीडिया संसथान प्रचार करते हैं कि इस्लाम में औरत को कुछ अधिकार नहीं हैं और वह घुटन में रहती हैं जबकि मैंने देखा कि सच्चाई बिल्कुल इसके विपरीत है ।