प्राप्त जानकारी के अनुसार IONS में भाग लेने के लिए भारत आए हुए ईरान जल सेना के चीफ हुसैन ख़ानज़ादी ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के हालिया प्रतिबंधों पर बात करते हुए कहा कि ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से ही देश पर प्रतिबंधों की मार रही है विशेष रूप से हमारे रक्षा विभाग को कठोर से कठोर प्रतिबंधों का निशाना बनाया गया है लेकिन इस सब प्रयासों के बाद दुश्मन ईरान की सैन्य क्षमता को प्रभावित करने में असफल रहा है । उन्होंने कहा कि शत्रु देशों ने हमारी सेनाओं विशेष रूप से एयरफोर्स और जल सेना को कठोर प्रतिबंधों का निशाना बनाया लेकिन आज विश्व समुदाय साक्षी है कि हमने इन क्षेत्रों में चंहुमुखी विकास करते हुए दुश्मन को हैरान कर दिया है । एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी ने कहा कि हमारी जल सेना विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में शामिल है और हमारे वैज्ञानिक इस क्षेत्र में प्रगति की ओर अग्रसर हैं , आज हर प्रकार के प्रतिबंधों के बाद भी हमारे पास अत्याधुनिक युद्धपोत और युद्धक नौकाएं हैं जल्द ही स्वदेश निर्मित युद्धपोत सहंद को जल सेना में शामिल किया जाएगा जबकि फ़ातेह पनडुब्बी के अलग अलग वर्जनों का निर्माण भी अपने अंतिम चरण में है जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाएगी और हमारा दुश्मन तिलमिला जाएगा ।
14 नवंबर 2018 - 12:09
समाचार कोड: 916523
आज हर प्रकार के प्रतिबंधों के बाद भी हमारे पास अत्याधुनिक युद्धपोत और युद्धक नौकाएं हैं जल्द ही स्वदेश निर्मित युद्धपोत सहंद को जल सेना में शामिल किया जाएगा जबकि फ़ातेह पनडुब्बी के अलग अलग वर्जनों का निर्माण भी अपने अंतिम चरण में है जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाएगी और हमारा दुश्मन तिलमिला जाएगा ।