ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य मुहम्मद जवाद जमाली ने अपहृत सुरक्षा बलों की स्वदेश वापसी के बारे में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, आईआरजीसी के कमान्डर ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद पाकपूर ने अपहृत सुरक्षा बलों की वापसी के लिए पाकिस्तान का दौरा किया और ईरानी विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने भी टेलीफ़ोनी संपर्क द्वारा इस मामले की अंतिम स्थिति की समीक्षा की गयी।
उन्होंने कहा कि ईरानी सशस्त्र सेना के प्रमुख मेजर जनरल मुहम्मद बाक़िरी भी अपहृत ईरानी कर्मियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ताज़ा सूचनाओं के अनुसार अपहृत ईरानी कर्मी सुरक्षित हैं और आतंकवादियों ने ईरानी कर्मियों को पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच सीमावर्ती क्षेत्र के निकट पहुंचा दिया है।
ज्ञात रहे कि 15 अक्तूबर को ईरान-पाक सीमा के निकट आतंकवादियों ने ईरान के 12 सीमा सुरक्षा बलों का अपहरण करके पाकिस्तान पहुंचा दिया था।