तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेशक यूकिया अमानो ने संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की 73वीं बैठक के लिए अपने बयान में कहा कि ईरान अपने परमाणु वचनों पर अमल कर रहा है।
श्री यूकिया अमानो ने इसी प्रकार यह बयान करते हुए कि परमाणु वचनों के आधार पर ईरान द्वारा परमाणु समझौते पर अमल पर निगरानी और उसके सत्यापन का क्रम यथावत जारी रहेगा, कहा कि आवश्यक है कि ईरान परमाणु समझौते के अपने वचनों पर अमल जारी रखने का क्रम जारी रखे।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने अब तक अपनी 12 रिपोर्टों में ईरान द्वारा परमाणु समझौते पर अमल की पुष्टि की है।
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी ने कहा कि हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निकट से नज़र रखी हुई है और ईरान अपने परमाणु वचनों पर अमल कर रहा है और संयुक्त समग्र कार्य योजना के अंतर्गत हमारी निगरानी और निरिक्षण का क्रम भी जारी रहेगा।