अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान के खिलाफ अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियों को जारी रखते हुए ईरान के बारे में आपात काल की स्थिति की अवधि को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया।
हमारे संवाददाता के अनुसार ईरान के खिलाफ आपात काल की स्थिति के कानून पर पहली बार हस्ताक्षर 15 नवंबर 1979 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ने किया था और उसके बाद से हर वर्ष उसकी अवधि बढ़ाई जाती है। आपात स्थिति अमेरिका को ईरान की सम्पत्ति रोके जाने का अधिकार देती है।
अमेरिका ने इस्लामी गणतंत्र ईरान से संबंधित अरबों डालर की सम्मत्ति अब तक ग़ैर कानूनी तरीके से रोक रखी है। इसी बीच अमेरिका के वित्तमंत्री ने ख़बर दी है कि निकट भविष्य में ईरान को स्फिट सिस्टम से पूरी तरह अलग कर दिया जायेगा।