अमरीका ने अपने इस क़दम के लिए अफ़ग़ानिस्तान की अर्थव्यवस्था का हवाला दिया है।
अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने मंगलवार को चाबहार बंदरगाह को पाबंदियों के दायरे से बाहर रखने के आदेश पर दस्तख़त किए।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहाः " विदेश मंत्री ने गहन विचार के बाद, चाबहार बंदरगाह और इससे संबंधित रेलवे के निर्माण, इस बंदरगाह से अफ़ग़ानिस्तान के इस्तेमाल की चीज़ों के पहुंचाए जाने तथा अफ़ग़ानिस्तान द्वारा ईरान के पेट्रोलियम पदार्थ के आयात के मद्देनज़र, ईरान फ़्रीडम ऐन्ड काउंटर प्रोलिफ़्रेशन ऐक्ट आईएफ़सीए के तहत कुछ पाबंदियों को अपवाद रखने का आदेश दिया है।"