अमरीकी विदेश मंत्रालय में ईरान के मामलों के विशेष प्रतिनिधि ने मंगलवार को घोषणा की कि इराक़ ईरान से ऊर्जा का आयात जारी रख सकता है।
ब्रायन हुक ने कहा कि इराक़ को इस मामले में छूट दी जा रही है मगर उन्होंने इस बारे में कोई और ब्योरा नहीं दिया।
इराक़ ईरान से गैस और बिजली का आयात करता है और इन दोनों क्षेत्रों में ईरान पर निर्भर है एक इराक़ी अधिकारी ने बताया कि बग़दाद सरकार ईरान से ख़रीदी गई गैस और बिजली की क़ीमत इराक़ी दीनार में अदा करेगी।
इससे पहले इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने साफ़ कर दिया था कि इराक़ ईरान पर लगाए गए अमरीकी प्रतिबंधों का हिस्सा नहीं बन सकता और इराक़ किसी भी संकट में हस्तक्षेप नहीं करेगा।