ईरान की रेड क्रेसेंट सोसाइटी के प्रमुख ने कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं के लिए इराक़ के कर्बला, नजफ़, सामर्रा और काज़मैन शहरों में श्रद्धालुओं के लिए 40 क्लिनिक क़ायम की गयी हैं।
अली असग़र पैवंदी ने संवाददाता से इंटरव्यू में बताया कि इस साल चेहलुम के अवसर पर श्रद्धालुओं की उपचार सहित दूसरी प्रकार की मदद में 40 फ़ीसद वृद्धि हुयी है। उन्होंने बताया कि इस साल कर्बला में रेड क्रेसेंट के राहत कर्मी छह दिन तक मौजूद रहेंगे और ईरानी चिकित्सकों, विशेषज्ञों, मदद करने वालों और राहत कर्मियों की संख्या 1400 से 2200 कर दी गयी है।
अली असग़र पैवंदी ने कहाः ईरानी राहत कर्मी इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं को स्वयंसेवी के रूप में निःशुल्क उपचारिक सेवा दे रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि इस साल 20 सफ़र सन 1440 हिजरी बराबर 30 अक्तूबर 2018 को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर पूरी दुनिया से दसियों लाख लोग उनके रौज़े के दर्शन के लिए पवित्र नगर कर्बला पहुंच रहे हैं।