अब्बास इराक़ची ने फ़्रान्स की सेनेट में फ़्रान्स-ईरान संसदीय मैत्री दल के प्रमुख फ़िलिप बोनेकार और संसद के निचले सदन नेश्नल असेम्बली में फ़्रान्स-ईरान संसदीय मैत्री दल के प्रमुख डिलफ़ि ओ से तेहरान में मुलाक़ात के अवसर पर कहा कि ईरान, अमरीका के एकपक्षवाद और देश से बाहर के क़ानूनों के मुक़ाबले के फ़्रांस के संकल्प का स्वागत करता है। उन्होंने कहा कि अमरीका परमाणु समझौते से निकलने के अपने एकपक्षीय व ग़ैर क़ानूनी क़दम के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए उकसा रहा है और कुछ देशों को तो वह धमकी देकर मजबजूर कर रहा है।
ईरान के उप विदेश मंत्री ने इसी तरह तेहरान की क्षेत्रीय नीतियों का वर्णन करते हुए कहा कि ईरान की नीति, क्षेत्र में शांति, सुरक्षा व स्थिरता का प्रसार पर आधारित है। अब्बास इराक़ची ने कहा कि ईरान ने क्षेत्र की अस्थिरता के सबसे बड़े कारक के रूप में आतंकी गुट दाइश से संघर्ष करने के साथ ही देशों के विघटन और सीमाएं को बदले जाने का भी विरोध किया।