अलकुदसुल अरबी ने लिखा है कि खाशुक़जी की हत्या के बाद, जेल में बंद कई सऊदी राजकुमार डर गये हैं और उन्होंने विश्व समुदाय से मदद की गुहार लगायी है। इसी मध्य संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा है कि खाशुकजी की हत्या पर चुप्पी, इस प्रकार के अपराध को बार बार दोहराए जाने का कारण बनेगी । उनके इस बयान से आले सऊदी की आतंकवादी गतिविधियों की ओर से विश्व समुदाय की चिंता का पता चलता है। तुर्की के इंस्ताबूल नगर में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में जमाल खाशुक़जी की हत्या में सीधे सीधे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का हाथ बताया जा रहा है और यही वजह है कि उन्हेें बचाने के लिए सऊदी अरब में विभिन्न लोगों को गिरफ्तार और इस जघन्य अपराध का आरोप उनके सिर मढ़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक सऊदी सरकार को इस में सफलता प्राप्त नहीं हुई है। विरोधियों की हत्या और उन्हें रास्ते से हटाना आले सऊदी की शैली रही है और यदि इस घराने का इतिहास देखा जाए तो उसमें इस प्रकार की क्रूरता के साथ हत्याओं का कई उदाहरण मिलता है। इन हालात में विश्व समुदाय का यह कर्तव्य बनता है कि बिन सलमान जैसे सनकी को सिंहासन पर बैठने से रोकें अन्यथा सऊदी अरब और क्षेत्र में हालात बेहद खराब हो जाएंगे।
23 अक्टूबर 2018 - 13:08
समाचार कोड: 913988
सऊदी अरब में जेल में बंद शाही घराने के कई सदस्यों ने अपील की है कि जमाल खाशुक़जी की हत्या के मामले के साथ ही उनकी और समाज सेवियों की गिरफ्तारी पर भी ध्यान दिया जाए।