22 अक्टूबर 2018 - 10:26
जमाल ख़ाशुक़जी हत्याकांड पर दबाव बढ़ा तो ट्रम्प के लिए संकट खड़ा कर सकता है बिन सलमान !

ट्रम्प को बिन सलमान से सबसे बड़ा खतरा यह है कि सऊदी युवराज अमेरिकी चुनाव से पहले और बाद में सऊदी अरब द्वारा ट्रम्प की संस्थाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का भांडा फोड़ सकता है।

  प्राप्त जानकारी के अनुसार आले सऊद के रहस्यों का पिटारा कहे जाने वाले मुजतहिद ने एक बार फिर जमाल ख़ाशुक़जी हत्याकांड पर ट्रम्प के रवैये का कारण बताते हुए कहा कि ट्रम्प इस बार सऊदी अरब से रक़म ऐंठने के लिए नहीं बल्कि अपनी इमेज और खुद को रुस्वाई से बचाने के लिए बिन सलमान को इस दलदल से निकालने का प्रयास कर रहा है।  मुजतहिद के अनुसार ट्रम्प उस खतरे से बचना चाह रहे हैं जो सऊदी युवराज की ओर से है।  मुजतहिद के अनुसार ट्रम्प को बिन सलमान से सबसे बड़ा खतरा यह है कि सऊदी युवराज अमेरिकी चुनाव से पहले और बाद में सऊदी अरब द्वारा ट्रम्प की संस्थाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता का भांडा फोड़ सकता है।  सऊदी युवराज का यह काम ट्रम्प के लिए बहुत भारी पड़ सकता है ।