17 अक्टूबर 2018 - 14:19
ट्रम्प लानती फ़िरऔन है, जो हिंसा फैलाकर अपना उल्लू सीधा कर रहा है, मुक़तदा सद्र

इराक़ में सद्र धड़े के प्रमुख मुक़तदा सद्र ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को भ्रष्ट एवं अत्याचारी फ़िरऔन बताया है।

इराक़ के सबसे बड़े राजनीतिक गठबंधन के प्रमुख सद्र ने एक ट्वीटर पर एक पोस्ट करके ट्रम्प को जमकर लताड़ा और कहा, अमरीकी राष्ट्रपति को सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी की हत्या की जांच की बार बार मांग के साथ ही यमन, बहरैन, सीरिया, म्यांमार, लीबिया और अफ़्रीक़ी देशों में होने वाले अत्याचारों की भी बात करनी चाहिए।

उन्होंने ट्रम्प को संबोधित करते हुए कहा, ख़ाशुक़जी के बारे में केवल अमरीकी नागरिकता का राग अलापने के बजाए बेहतर होता कि अपने दिमाग़ और आंखों का इलाज कराते और यो अत्याचार यमन, बहरैन और म्यांमार में हो रहे हैं उन्हें देख सकते। यह देश लाशों से पट चुके हैं और हिंसा एवं युद्धों ने उन्हें बरबाद कर दिया है।

इराक़ के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू ने ट्रम्प को अपने कानों का इलाज कराने की भी सलाह दी और उन्हें बहरा बताया। उन्होंने कहा, लगता है ट्रम्प अंधे होने के साथ ही बहरे भी हैं, इसलिए कि उन्हें उी बहरे भी हैं, इसलिए कि उन्हें े के साथ साथ  भी सलाह दी और उन्हें बहरा बताया। उन्हेरहे हैं उन्हें देख सकते। यह देश लाशों से पट न बच्चों और महिलाओं की चीख़ों की आवाज़ सुनाई नहीं देती है, जिनके सिरों पर बम बरसाए जा रहे हैं और उनका जनसंहार किया जा रहा है।

सद्र का कहना था कि अमरीकी राष्ट्रपति को तीसरी दुनिया के देशों के पत्रकारों का भी समर्थन करना चाहिए जो इन अत्याचारों के बारे में लिखते हैं।

मुक़तदा सद्र ने ट्रम्प को संबोधित करते हुए आगे कहा, तू एक अत्याचारी तानाशाह है, तूने फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों से अरबों डॉलर हड़पने के लिए उनसे सौदे बाज़ी की और हिंसा फैलाकर हथियार बेचे।

उन्होंने कहा, ट्रम्प को अपने देश की समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए और मध्यपूर्व की जनता का पीछा छोड़ना चाहिए। हमें अपने धर्म पर चलने दो और तुम अपने धर्म पर चलो।