फ़्रांस प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार ह्यमून राइट्स वाॅच ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि अमरीकी गठबंधन, रक़्क़ा में आम नागरिकों के जनसंहार की जांच पड़ताल के बिना इस जनसंहार की बात स्वीकार करने और इस हमले में मारे गये लोगों और जिनका नुक़सान हुआ उनको हर्जाना देने से इनकार कर रहा है।
ह्यमून राइट्स वाॅच ने इससे पहले जून के महीने में कहा गया था कि सीरिया के रक़्क़ा शहर में आतंकवादियो के ठिकानों पर होने वाला अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन का हवाई हमला, युद्ध अपराध शुमार हो सकता है।
ज्ञात रहे कि दाइश विरोधी अमरीकी गठबंधन ने सीरिया के रक़्क़ा शहर को बर्बाद कर दिया और इस शहर के आम नागरिकों का जनसंहार कर रहा हे और शहर के आधारभूत ढांचों को तबाह कर दिया और आतंकवादियों की सामरिक और वित्तीय सहायता कर रहा है।