नेश्नल इंट्रेस्ट वेब साइट की रिपोर्ट के आधार पर अमरीका का पीव रिसर्च सेन्टर दुनिया में होने वाले वार्षिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी करता है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि दुनिया के अधिकतर लोग दुनिया के अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की तुलना में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की एकपक्षीय नीति पर विश्वास नहीं करते।
पीव रिसर्च सेन्टर ने बताया है कि अमरीका के पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में ट्रम्प के प्रति अविश्वसनीयता का स्तर, चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो या स्थानीय स्तर पर, बहुत नीचे है।
ज्ञात रहे कि हालिया दिनों में पलायनकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही, नस्लभेदी गुटों के समर्थन तथा यूरोप, कनाडा, मैक्सिको और चीन के साथ ट्रेड वॅार के बाेर में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की कुछ नीतियों के कारण उनकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हो रही है।
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की एकपक्षीय नीतियों के कारण अमरीका दुनिया में पहले से अधिक बहुत अलग थलग पड़ गया है।