ट्रम्प ने कहा कि 4 नवंबर तक दुनिया के देश ईरान से कच्चे तेल का आयात पूरी तरह बंद करें, वरना उन्हें ट्रम्प के अनुसार, अमरीका देख लेगा।
अमरीकी राष्ट्रपति ने भारत और चीन को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि हम उन्हें भी देख लेंगे।
उधर तेल की क़ीमतों में लगातार हो रही वृद्धि और अमरीकी धमकियों के बीच आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ बैठक की जिसमें ईरान में तेल से आयात को लेकर अमरीकी धमकियों पर चर्चा हुयी। भारत पहले ही कह चुका है कि वह किसी देश के एकपक्षीय प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करेगा।