गोलान हाइट्स में नेतनयाहू का कहना था कि विश्व समुदाय को इस इलाक़े पर इस्राईल के क़ब्ज़े को औपचारिकता प्रदान कर देनी चाहिए।
इस्राईल ने 1967 में सीरिया के गोलान हाइट्स इलाक़े के अधिकांश भाग पर क़ब्ज़ा कर लिया था, जिसके बाद उसने इस इलाक़े का विलय अवैध अधिकृत इलाक़े में कर दिया।
हालांकि विश्व समुदाय ने आज तक गोलान हाइट्स पर इस्राईल के क़ब्ज़े को औपचारिकता प्रदान नहीं की है और इस पर ज़ायोनी शासन के क़ब्ज़े को अवैध क़ब्ज़ा माना जाता है।
इसी प्रकार नेतनयाहू ने ईरानोफ़ोबिया का प्रचार करते हुए कहा, इस्राईल, सीरिया में ईरानी सैन्य अड्डों की स्थापना की अनुमति नहीं देगा।
नेतनयाहू ने यह दावा ऐसी स्थिति में किया है कि जब सीरिया में ईरान का कोई सैन्य अड्डा नहीं है। सीरियाई सरकार के निमंत्रण पर आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरान, सीरियाई सेना को केवल सैन्य परामर्श दे रहा है।