8 अक्टूबर 2018 - 10:05
इस्राईल में नया युद्ध आरंभ करने की हिम्मत नहीं है, ईरान

अंतरराष्ट्रीय मामलों में ईरान के संसद सभापति के विशेष सलाहकार ने कहा है कि ज़ायोनी शासन में इलाक़े में नया युद्ध आरंभ करने का साहस नहीं है।

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रविवार को कहा कि अमरीका और इस्राईल, प्रतिरोध मोर्चे को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं और इसके लिए अमरीका का मुख्य हथकंडा, धमकी, प्रतिबंध, राजनीतिक दबाव और मीडिया वाॅर है। 

हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इलाक़े में अमरीका और ज़ायोनी शासन की योजनाओं के लिए सऊदी अरब और यूएई द्वारा फंड की व्यवस्था की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब के त्रिकोण का मुख्य उद्देश्य " सेन्चुरी डील" को सफल बनाना है।

उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक घमंडी व्यापारी बताते हुए कहा  कि ट्रम्प ईरान और प्रतिरोध मोर्चे को नुकसान पहुंचाने के लिए हर रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।