26 सितंबर 2018 - 16:58
दक्षिणी यमन में इस गठबंधन ने जिन संगठनों और तत्वों को अपना घटक बनाया था अब उनका भी मोह भंग होने लगा है। दक्षिणी इलाक़े के एक नेत

अमरीका के पूर्व विदेश उपमंत्री ने इस देश के राष्ट्रपति के व्यवहार को लज्जित करने वाला बताया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार निकोलस बर्न ने डोनाल्ड ट्रम्प के व्यवहार को खेदजनक बताते हुए इसपर खेद व्यक्त किया है।  उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा में अमरीकी राष्ट्रपति के भाषण के भाषण को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि हाॅल में उपस्थित नेताओं ने इसका मखौल उड़ाया।  राष्ट्रसंघ की महासभा में ट्रम्प का यह दूसरा भाषण था।  मंगलवार को अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने भाषण में अमरीका में मौजूद आर्थिक समस्याओं का उल्लेख किये बिना दावा किया कि देश की अर्थव्यवस्था प्रगति कर रही है और बेरोज़गारी अपने निम्न स्तर पर पहुंची है।

ज्ञात रहे कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के 73वें अधिवेषन में भाग लेने के उद्देश्य से संसार के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष न्यूयार्क में उपस्थित हैं।