इराक़ी सुरक्षा बलों को देश के उत्तरी प्रांत नैनवा में एक सामूहिक क़ब्र मिली है जिसमें तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 23 बड़े सरग़ना के अवशेष हैं जो समझा जाता है कि बम धमाके और दूसरे प्रकार के हिंसक कृत्य करने से इंकार करने पर साथी मिलिटेंट्स के हाथों मारे गए।
नैनवा प्रांत में स्थानीय खोजी टीम को एक सामूहिक क़ब्र का पता चला जिससे ईज़दी समुदाय के एक दर्जन सदस्यों के शव बरामद हुए, जिन्हें समझा जाता है तकफ़ीरी आतंकियों ने उस समय मार डाला जब इस क्षेत्र पर उनका नियंत्रण था।
अरबी भाषी न्यूज़ एजेंसी फ़ुरात न्यूज़ के अनुसार, इस क़ब्र का पड़ोसी सिन्जार क़स्बे के औद्योगिक क्षेत्र में पता चला। इस क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही रोक दी गयी है और स्थानीय अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय टीम के आने का इंतेज़ार कर रहे हैं ताकि इस क़ब्र से निकले शवों की जांच हो सके।