14 सितंबर 2018 - 15:49
जब इराक़ में अमरीकी सपना चकनाचूर हो गया

इराक़ के शीया धर्मगुरु और साएरून गठबंधन के प्रमुख मुक़तदा सद्र ने कूफ़ा में इराक़ के फ़त्ह गठबंधन के प्रमुख हादी अलआमेरी से मुलाक़ात की और संसद में बड़ा गठबंधन बनाने के विषय पर आरंभिक सहमति बन गयी।

इराक़ में अमरीकी सैनिकों के हस्तक्षेप और उपस्थित के सबसे बड़े विरोधी के रूप में मुक़तदा सद्र और प्रतिरोध के मोर्चे में सबसे आगे स्वयं सेवी बल के वरिष्ठ कमान्डर हादी हामेरी के बीच निकटता और संबंध से गुरुवार को इराक़ में अमरीका का कई महीनों पुराना सपना चकनाचूर हो गया और इराक़ी चुनाव के हवाले से उसे सारे समीकरणों पर पानी फिर गया।

गुरुवार को होने वाली बैठक का परिणाम यद्यपि अभी तक औपचारिक रूप से घोषित नहीं किय गया है किन्तु फ़त्ह और साएरून गठबंधन के निकटतम सूत्रों ने अनुमान लगाया है कि शनिवार को दोनों नेताओं की फिर से महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है जिसमें संसद सभापति, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चयन का फ़ैसला होगा।

कुछ टीकाकारों का मानना है कि इराक़ विशेषकर दक्षिणी क्षेत्र बसरा के आर्थिक मुद्दों की सुनवाई की आवश्यकता के दृष्टिगत इस बात की संभावना है कि देश का प्रधानमंत्री कोई नया चेहरा ही हो सकता है।