संवाददाता के अनुसार, शिकागो में रहने वाले शियों की (whoishussain.org) "इमाम हुसैन कौन है" नामक संस्था जैसे ही मोहर्रम शुरु होता है इस शहर के निर्धन छात्रों को नए शैक्षिक साल के लिए कॉपी क़लम बांटती है। यह संस्था अब तक सैकड़ों पैकेट निर्धन छात्रों में बांट चुकी है।
"हुसैन कौन है" संस्था ने पिछले तीन साल में निर्धन छात्रों के लिए ज़रूरत की चीज़ें ख़रीद कर उन्हें भेजी हैं।
अमरीका में स्वतंत्र इस्लामी संस्थाएं इस देश की ट्रम्प सरकार और चरमपंथी गुटों की नकारात्मक कार्यवाहियों के बावजूद, निर्धनों व ज़रूरतमंदों की मदद का काम जारी रखे है।
इस तरह की गतिविधियों के बावजूद अमरीका में ट्रम्प के राष्ट्रपति काल में मुसलमानों के ख़िलाफ़ हमले बढ़े हैं।
"हुसैन कौन है" संस्था की वेबसाइट का पता whoishussain.org है।