तीनों को नवाज़ शरीफ़ की पत्नी बेगम कुलसूम नवाज़ के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए रिहा किया गया है।
कैंसर से जूझ रही बेगम कुलसूम नवाज़ लंदन के अस्पताल में चल बसीं और इसकी सूचना अडियाला जेल में बंद नवाज़ शरीफ़ और उनकी बेटी तथा दामाद को दू दी गई थी।
गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद तीनों को 12 घंटे के पेरोल पर रिहा किया गया है। तीनों लोग निजी विमान से लाहौर गए।
पेरोल 12 घंटे की है लेकिन बाद में यदि मंत्रिमंडल ने अनुमति दी तो इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है।
इससे पहले कुलसूम नवाज़ की निधन के बाद नवाज़ शरीफ़ और मरियम नवाज़ को अडियाला जेल के कान्फ़्रेन्स रूम में बिठाया गया जहां से उन्होंने लंदन में अपने घर वालों से संपर्क किया।
बेगम कुलसूम का शव लंदन से पाकिस्तान लाया गया है।
प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने बेगम कुलसूम के निधन पर दुख जताया। सत्ताधारी तहरीके इंसाफ़ पार्टी की ओर से एक ट्वीट में कहा गया है कि सरकार बेगम कुलसूम के परिजनों को क़ानून के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।