रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आइगोर कोनाशेनकोव ने कहा है कि रूसी सेना के पास इस बात के पक्के सबूत हैं कि आतंकवादियों और व्हाइट हेलमेट्स ने एक बैठक में भाग लेकर झूठे रासायनिक हमले की योजना बनाई है।
आतंकवादियों की इस योजना के अनुसार, सीरियाई सेना अगर जिस्रुश्शगूर, सेराकाब, तफ़तनज़ और सरमिन शहरों की ओर आगे बढ़ती है तो रासायनिक हमलों की इस योजना पर अमल किया जाएगा।
कोनाशेनकोव का कहना था कि 8 सितम्बर की शाम तक इस योजना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और इस पर अमल करने के लिए आतंकवादियों को केवल अपने विदेशी समर्थकों से हरी झंडी मिलने का इंतेज़ार है।