प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने अफ़ग़ान रक्षा एवं सुरक्षा अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक को संबंधोति करते हुए कहा कि वह हज़रत इमाम हुसैन (अ) का शोक मनाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पुख़्ता इंतेज़ाम करें। अशरफ़ ग़नी ने कहा कि मोहर्रम का महीना आने वाला है इस को देखते हुए राजधानी काबुल सहित देश के विभिन्न शहरों और इलाक़ों में सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए जाएं और साथ ही पुलिस एवं सेना की गश्त बढ़ा दी जाए।
उल्लेखनीय है कि अफ़ग़ानिस्तान में पिछले कुछ समय से आतंकवादी हमलों में वृद्धि हुई है और इन हमलो में ज़्यादातर शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया है, जबकि मोहर्रम के महीने की 9 और 10 तारीख़ को इमाम हुसैन (अ) के श्रद्धालुओं द्वारा विशेष शोक सभाओं और जुलूसों की संख्या बढ़ जाती है और इन तारीख़ो में तकफ़ीरी आतंकवादियों द्वारा हमेशा श्रद्धालुओं को निशाना बनाने का प्रयास किया जाता रहा है।