8 सितंबर 2018 - 09:30
इदलिब की जनता के दुख दर्द और आतंकवाद को समाप्त करने पर सहमति बन गयीः विदेशमंत्री

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ नेक हा कि तेहरान बैठक में आतंकवाद की समाप्ति और सीरिया के इदलिब प्रांत की जनता के दुख दर्द की रोकथाम पर सहमति बन गयी है।

तेहरान में सीरिया के बारे में आयोजित बैठक की समाप्ति के बाद विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने ट्वीट किया कि जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अपने घटिया खेलों से अपने घटकों का अपमान करते हैं, और इन दिशों की प्रतिष्ठा दांव पर लगा देते हैं तो ईरान ज़िम्मेदार शक्तियों के साथ सीरिया में राजनैतिक समाधान की अधिक प्राप्ति के लिए सहयोग करता है।

ज्ञात रहे कि शुक्रवार को तेहरान में सीरिया के विषय पर ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई।  इस सम्मेलन आतंकवादियों के अंतिम गढ़ इदलिब की स्वतंत्रता और सीरिया संकट के समाधान के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। 

तेहरान बैठक में भाग लेने वाले ईरान, रूस और तुर्की के राष्ट्रपतियों ने सीरिया के विस्थापितों की स्वदेश वापसी के लिए की जाने वाली सहायता में सहयोग की भी बात कही है ताकि वे लोग शांतिपूर्ण ढंग से जीवन गुज़ार सकें।  उन्होंने विश्व समुदाय विशेषकर संयुक्त राष्ट्रसंघ और मानवताप्रेमी संगठनों से मांग की है कि वे मानवताप्रेमी सहायता के साथ ही वहां के मूलभूत ढांचे के सुधार में भी सहयोग करें।