नुस्रा फ़्रंट से अलग होने वाले इस पूर्व कमान्डर का कहना है कि नुस्रा फ़्रंट के सरग़ना मुहम्मद अलजौलानी का दुनिया के विभिन्न देशों में लगभग 200 अरब डाॅलर की पूंजी है।
यद्यपि पूरी दुनिया की नज़र शुक्रवार को होने वाली तेहरान बैठक पर लगी हुई है ताकि देखें कि इदलिब के बारे में क्या फ़ैसला होता है और इस क्षेत्र में मौजूद आतंकवादियों को यह पता चलना चाहिए कि उनके सरग़ना मुहम्मद अलजौलानी को व्यापार और दूसरे देशों में पूंजीनिवेश से में अधिक रुचि है और उसमें इदलिब पर हमला होने की स्थिति में किसी भी प्रकार के युद्ध को जारी रखने का कोई इरादा नहीं है और नुस्रा फ़्रंट के बीच काफ़ी मतभेद पैदा हो गया है।
मुहम्मद अलजौलानी का दूसरा देशों में पूंजीनिवेश और व्यापार में रुचि से पता चलता है कि सीरिया युद्ध के दौरान उसका सीरिया से बाहरी दुनिया, असद सरकार के विरोधियों और दूसरे देशों से जो उसके हितों को पूरा करते हैं, से बहुत संपर्क रहा है।