अमरीकी राष्ट्रपति ने ट्वीट किया कि सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को इदलिब पर हमला नहीं करना चाहिए। ट्रम्प ने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि ईरान और रूस को सीरिया में रणनैतिक सहयोगी नहीं बनना चाहिए।
अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से इस प्रकार की प्रतिक्रिया ऐसी स्थिति में सामने आई है कि अमरीकी सरकार और उसके मीडिया ने हाल ही में इस बात का व्यापक प्रोपेगैंडा किया है कि सीरिया की सरकार, इदलिब प्रांत पर रासायनिक हथियारों का प्रयोग करना चाहती है।
दूसरी ओर रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की संस्था में रूस के स्थाई राजदूत एलेक्ज़ेंडर शोलगिन ने भी कहा है कि पश्चिमी देश, रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की संस्था के राजनीतिकरण का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इदलिब में पश्चिमी देशों की भड़काऊ साज़िशों की ओर संकेत करते हुए कहा कहा कि रासायनिक हथियारों पर प्रतिबंध की संस्था एक विशेषज्ञ अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप स्पष्ट रूप से और ठोस ढंग से इस प्रकार की भड़काऊ कार्यवाहियों को रद्द करती है और उपयोगी ढंग से समस्त मामलों पर वार्ता किए जाने की आवश्यकता पर बल देती है।