राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार को दक्षिणी ईरान के असलूये में पेट्रोकेमिकल के 3 प्रोजेक्ट के पूरे होने पर विशेष समारोह में कहा कि एक दिन में तीन प्रोजेक्ट का आप्रेशन दर्शाता है कि मुश्किलों से पार पाएंगे और दुश्मन ईरानी राष्ट्र को प्रगति के मार्ग पर बढ़ने से नहीं रोक सकता।
उन्होंने इस बात की ओर इशारा करते हुए कि दुश्मन सिर्फ़ उस वक़्त सफल होगा जब आशा और प्रयास रुक जाए, कहा कि दुश्मन जनता के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं लेकिन ईरान और ईरानियों पर वर्चस्व क़ायम करना असंभव है और यह इच्छा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान को क्रान्ति से पहले वाले दौर में पहुंचा दें, कभी पूरी नहीं होगी।
ईरानी राष्ट्रपति ने पेट्रोकेमिकल की 3 बड़ी परियोजनाओं के आप्रेशन को जवानों के लिए रोज़गार, आत्मनिर्भरता, प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था और देश के लिए अधिक विदेशी मुद्रा लाने तथा सभी को गौरान्वित करने की दिशा में उठने वाला क़दम बताया।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि जो लोग इस्लामी क्रान्ति की सफलता को रोकना और 8 साल की पवित्र प्रतिरक्षा को नाकाम बनाना चाहते थे, वे नाकाम रहे, लेकिन आज उन्होंने इस देश के फलने फूलने के समय महान ईरानी राष्ट्र के ख़िलाफ़ नई साज़िशें शुरु कर दी हैं।