स्पेन के दैनिक अख़्बार अलमन्डो के अनुसार, देश के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एलान किया कि वह 92 लाख यूरो सऊदी अरब को लौटा देगा जो उसने स्पेन में बने 400 प्रीसिजन बम के लिए भुगतान किया था क्योंकि इस बात का डर है कि ये बम यमन में निर्दोश लोगों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल हो सकते हैं।
इस डील को स्पेन के पूर्व रक्षा मंत्रियों पेड्रो मोरिनेस और मारिया डोलोनेस डी कॉस्पिडल ने अंतिम रूप दिया था, लेकिन यमनी स्कूली बच्चों को ले जा रही बस पर सऊदी गठबंधन के फ़ाइटर जेट की हालिया बम्बारी की वजह से जिसमें 40 बच्चों सहित 51 बेगुनाह लोग मारे गए थे, स्पेन की मौजूदा रक्षा मंत्री मारग्रेटा रोबल्स ने सऊदी अरब के साथ हथियारों की सभी डील पर पुनर्विचार का फ़ैसला किया है। सऊदी अरब को प्रीसिजन बम बेचने की डील का रद्द होना, इस पुनर्विचार प्रक्रिया का पहला चरण समझा जाता है।