सोमवार को दमिश्क़ में ज़रीफ़ ने कहा, सीरिया के समस्त क्षेत्रों को सुरक्षित बनाया जाना चाहिए और समस्त दलों एवं धड़ों को सामूहिक रूप से अपने देश का पुनर्निर्माण करना चाहिए और बेघर होने वालों की वापसी सुनिश्चित बनानी चाहिए।
दमिश्क़ की अपनी यात्रा के दौरान ईरानी विदेश मंत्री ने सीरियाई प्रधान मंत्री इमाद ख़मीस से मुलाक़ात की और आतंकवाद के ख़िलाफ़ दमिश्क़ की हालिया सफलताओं के लिए उन्हें बधाई दी।
इस मुलाक़ात में सीरियाई प्रधान मंत्री ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में दमिश्क़ सरकार के समर्थन के लिए तेहरान का आभार व्यक्त किया।
सोमवार को ज़रीफ़ ने अपने सीरियाई समकक्ष वलीद मोअल्लिम के साथ मुलाक़ात में कहा, ईरान आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया का भरपूर समर्थन जारी रखेगा।
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद के साथ भी मुलाक़ात करने वाले हैं।