2 सितंबर 2018 - 14:52
वॉशिंग्टन के हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ बग़दाद में भड़के जनाक्रोश के बीच अमरीकी विदेश मंत्री की इराक़ी प्रधान मंत्री और उपराष्ट्रपति इ

इराक़ के आंतरिक मामलों वॉशिंग्टन के हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ भड़के जनाक्रोश के बीच अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी और उपराष्ट्रपति इयाद अल्लावी से टेलीफ़ोन पर बात की।

इराक़ में मई में हुए संसदीच चुनाव के बाद, कि जिसमें अमरीका विरोधी धड़े को मिली सफलता से वॉशिंग्टन हैरानी में है, राजनैतिक दल अभी तक नई सरकार का गठन करने में सफल नहीं हुए।

अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हदर नावर्ट के अनुसार, शनिवार को अमरीकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने हैदर अलएबादी से टेलीफ़ोन पर बाचतीत में "इस संवेदनशील समय में इराक़ की संप्रभुता की रक्षा की अहमियत पर बल दिया।"

वरिष्ठ अमरीकी कूटनयिक ने इराक़ के उपराष्ट्रपति इयाद अल्लावी से भी बात की जिसमें उन्होंने वॉशिंग्टन की यह उम्मीद ज़ाहिर की कि इराक़ की नई सरकार "सभी संप्रदायों को शामिल और सबकी सेवा करेगी।"। इयाद अल्लावी सऊदी अरब की ओर झुकाव रखने वाले नेता समझे जाते हैं।

पोम्पियो ने इराक़ में मौजूद अमरीका की अगुवाई वाले गठबंधन में वॉशिंग्टन के दूत ब्रेट मैक्गर्क से भी बात की और अपने ट्वीटर हैंडल पर कहाः "बड़ा अच्छा काम कर रहे हैं। आईएसआईएस (दाइश) की स्थायी रूप से हार के लिए राष्ट्रीय आधार पर मज़बूत इराक़ सरकार का गठन ज़रूरी है।"।

अमरीकी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को इराक़ के आंतरिक मामले में अमरीकी हस्तक्षेप के ख़िलाफ़ बग़दाद में प्रदर्शन हुआ, जिसमें इराक़ी जनता ने अमरीका के ख़िलाफ़ आक्रोश ज़ाहिर किया।