ईरान ने गत 22 अगस्त को ईरान के रक्षा उद्योग दिवस के अवसर पर कौसर नाम का अपने नए युद्धक विमान का अनावरण किया था।
जनरल मुहम्मद हुसैन दादरस ने मंगलवार को कहा कि ईरान के रक्षा उद्योग की ख़ास बात यह है कि वह अपनी ज़रूरत के सारे उपकरण ख़ुद ही बनाता है।
उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रान्ति ने अमरीका के वर्चस्व को तोड़ दिया, दुशमन को सामरिक क्षेत्र में जो बात सबसे सही ढंग से समझ में आती है वह सैनिक शक्ति है।