पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फ़ैसल ने कहा कि ईरान के विदेश मंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इस यात्रा में डाक्टर जवाद ज़रीफ़ अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद क़ुरैशी, प्रधानमंत्री इमरान ख़ान तथा सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा से मुलाक़ात करेंगे।
इस्लामाबाद पहुंचने के बाद डाक्टर जवाद ज़रीफ़ ने संसद का दौरा किया और नेशनल एसेंबली के स्पीकर असद क़ैसर से मुलाक़ात की।
ईरान के विदेश मंत्री के इस दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है। टीकाकार यह कहते हैं कि पाकिस्तान की नई सरकार ख़ुद को अमरीका के दबाव से बाहर निकाल रही है और चूंकि अमरीकी दबाव ईरान पाकिस्तान सहयोग के रास्ते में रुकावट बनता रहा है अतः अब इस बात की संभावना बढ़ी है कि दोनों देशों के सहयोग में विस्तार होगा।