27 अगस्त 2018 - 14:13
ट्रम्प का एक और सेक्स स्कैंडल, इस बार नौकरानी बनी हवस का शिकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और सेक्स स्कैंडल का अब चोली दामन का साथ हो गया है। आए दिन ट्रम्प के नए-नए सेक्स स्कैंडल सामने आ रहे हैं जिसके कारण वह मानसिक तौर पर काफ़ी बीमार हो गए हैं।

अमेरिका की प्रसिद्ध प्रकाशन संस्था “सीएनएन” ने अपनी एक विशेष रिपोर्ट में इस बात का रहस्योद्घाटन किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प का अपनी कंपनी की नौकरानी के साथ वर्ष 2015 में अवैध संबंध रहा है जिसके कारण इन दोनों से एक बच्चा भी दुनिया में आया था। सीएनएन ने अपने इस दावे के संबंध में एक साक्षी के नाम का उल्लेख भी किया है जो उस समय ट्रम्प टॉवर में सुरक्षागॉर्ड के तौर पर तैनात था।

ट्रम्प टॉवर के सुरक्षागॉर्ड डीनू स्जूडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के अपनी नौकरानी से अवैध संबंध और उससे एक बच्चे के बारे में जानकारी को “एएमआई” नामक पत्रिका को बेचा था। एएमआई ने 30 हज़ार डॉलर में इस पूरे मामले की जानकारी को ख़रीदा था। एएमआई ने डीनू स्जूडन से किए समझौते में यह भी शर्त लगाई थी कि अगर यह रहस्य उसने किसी और को बताया तो उसे 1 मिलयन डॉलर जुर्माने के तौर पर एएमआई को देना होगा।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक़, एएमआई पत्रिका के प्रमुख अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के क़रीबी मित्र हैं इसलिए उन्होंने इस रहस्य को अपनी पत्रिका में प्रकाशित नहीं किया, जबकि समझौते के कारण स्जूडन इस राज़ को किसी को नहीं बता सकते थे और इस तरह इस स्कैंडल को उस समय दबा दिया गया। लेकिन डीनू स्जूडन के वकील ने सीएनएन को बताया कि अब एएमआई से समझौता ख़त्म कर दिया गया है और मेरे मोवक्किल अब इस बात के लिए आज़ाद हैं कि वह किसी को भी यह रहस्य बता या बेच सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प को पहले ही बदनाम ज़माना पत्रिका प्लेबॉय की मॉडल केरेन मैक्डोगिल और स्टोरमी डीनियल के साथ अवैध संबंध रखने और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दोनों मॉडल को चुप रहने के लिए मोटी रक़म देने पर जांच का सामना है। ज्ञात रहे कि इस मामले में ट्रम्प के वकील माइकल कोहेन पहले ही वादा माफ़ गवाह बन चुके हैं।