26 अगस्त 2018 - 06:58
ईरान ने पड़ोसी देशों को बिजली निर्यात फिर आरंभ किया

इस्लामी गणतंत्र ईरान पड़ोसी देशों को ऊर्जा के निर्यात के अपने वचन पर अमल कर रहा है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अपने देशों इराक, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान को दोबारा बिजली का निर्यात आरंभ कर दिया है।

रज़ा अर्दकानियान ने तेहरान में प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि देश के भीतर विद्युत समस्या दूर हो जाने के बाद ईरान ने अपने पड़ोसी देशों इराक, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान को बिजली का निर्यात दोबारा आरंभ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पड़ोसी देशों को ऊर्जा के निर्यात के अपने वचन पर अमल कर रहा है।

ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष ईरान ने लगभग 6 अरब 70 मिलियन किलोवाट बिजली पाकिस्तान,अफगानिस्तान, इराक, तुर्की, आज़रबाइजान गणराज्य, अर्मनिस्तान और तुर्कमनिस्तान को निर्यात किया था।