24 अगस्त 2018 - 14:40
अमरीका और चीन में बढ़ा टकराव लगाए एक-दूसे पर टेक्स

अमेरिका और चीन दोनों देशों ने एक-दूसरे के 16 अरब डॉलर मूल्य के सामानों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाए हैं।

अमेरिका ने 16 अरब डॉलर मूल्य की चीनी वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लागू कर दिया। इस शुल्क के तहत चीन के 279 उत्पादों को निशाना बनाया गया जिसमें रसायन, प्लास्टिक, रेलवे उपकरण एवं अन्य सामान शामिल हैं।  दूसरी ओर चीन ने भी 333 अमेरिकी वस्तुओं पर 16 अरब डॉलर मूल्य का 25 प्रतिशत शुल्क लगा दिया। शुल्क के दायरे में जिन वस्तुओं को शामिल किया गया उनमें ईंधन, चिकित्सा उपकरण, बसें एवं अन्य वस्तुएं शामिल हैं।    

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिडसे वाल्टर्स ने एक बयान में कहा है कि अमेरिका और चीन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच दो दिवसीय वार्ता संपन्न हो गयी। वार्ता के दौरान आर्थिक संबंधों में निष्पक्षता, संतुलन और आर्थिक संबंध में पारस्परिकता प्राप्त करने के तरीकों पर विचार विमर्श किया गया।   

लिडसे वाल्टर्स ने कहा, कि बौद्धिक संपदा, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण नीतियों समेत चीन में संरचनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की गयी। चीन के वाणिज्य मंत्री ने बीजिंग में कहा कि वह अमेरिका के नवीनतम शुल्कों को लेकर विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज करायी है।  ज्ञात रहे कि अपने व्यापारिक संबंध सुधारने को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों की वार्ता बिना किसी सफलता के गुरुवार को संपन्न हो गई।