20 अगस्त 2018 - 08:46
यमनी मछुआरों पर सऊदी विमानों की बमबारी, 13 हताहत

सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के पश्चिमी तट पर मछुआरों की नौकाओं को निशाना बनाया है जिसके परिणाम स्वरूप 13 लोग हताहत हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के विमानों ने रविवार को भी यमन पर अपने हवाई हमलों का सिलसिला जारी रखा और विभिन्न क्षेत्रों पर बमबारी की। यमन के पश्चिमी तट पर मछुआरों की सैकड़ों नौकाओं पर भी सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने बमबारी कर दी जिसमें 13 यमनी मछुआरे मारे गए जबकि 8 अन्य घायल हुए।

 

इससे पहले गुरुवार 9 अगस्त को सऊदी विमानों ने छात्रों की एक बस को निशाना बनाया था जिसमें 55 बच्चे हताहत और 77 अन्य घायल हुए थे। 2 अगस्त को भी सऊदी युद्धक विमानों ने हुदैदा के एक अस्पताल पर बमबारी करके कम से कम 60 रोगियों और आम नागरिकों को काल के गाल में पहुंचा दिया था। इस हमले में 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। अनेक अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं और मानवाधिकार संगठनों ने सऊदी अरब के इन अमानवीय अपराधों की कड़ी आलोचना की है।