20 अगस्त 2018 - 08:44
ईरान पर अमरीका का नया आरोप, काॅंग्रेस के चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश!!!

अमरीका ने ईरान पर एक नया और हास्यास्पद आरोप लगाते हुए कहा है कि तेहरान, काॅंग्रेस के मध्यावधि चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश में है।

आईबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार वाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जाॅन बोलटन ने दावा किया है कि रूस के अलावा ईरान, उत्तरी कोरिया और चीन,अमरीकी काॅंग्रेस के मध्यावधि चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश में लगे हुए हैं। बोलटन ने एेसी स्थिति में रूस, ईरान, उत्तरी कोरिया और चीन पर अमरीकी काॅंग्रेस के चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश का आरोप लगाया है कि जब अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प और उनकी चुनावी टीम पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने में रूस की मदद की थी और यह केस अभी समाप्त नहीं हुआ है। अमरीकी काॅंग्रेस के मध्यावधि चुनाव 6 नवम्बर को आयोजित होंगे।