19 अगस्त 2018 - 17:19

अमरीका के प्रसिद्ध बुद्धिजीवी नोआम चाम्सकी ने कहा है कि ट्रम्प की सरकार केवल ईरान पर हमले के बारे में ही सोचती है।

नोवाम चाम्सकी ने एक फिलिस्तीनी अध्ययन केन्द्र के साथ वार्ता में कहा कि जेसीपीओए से अमरीका के निकलने की वजह से पूरे क्षेत्र में स्पष्ट रूप से तनाव पैदा हुआ है। 

चाम्सकी ने कहा कि हालांकि अमरीकी खुफिया एजेन्सियों ने भी ईरान की ओर से परमाणु समझौते की प्रतिबद्धता की पुष्टि की थी किंतु फिर भी अमरीका इस समझौते से निकल गया। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि अमरीका और इस्राईल इस निराधार दावे के साथ कि ईरान परमाणु बम बना लेगा, सैन्य हमले, साइबर अटैक और इस देश के वैज्ञानिक की हत्या को अपने एजेन्डे में रखे हैं किंतु इस प्रकार की कार्यवाहियों के अत्याधिक भयानक परिणाम सामने आएंगे। 

चाम्सकी ने कहा कि अमरीकी सरकार का मुख्य उद्देश्य, ईरान से मुकाबला करने के लिए इ्स्राईल व अरबों के गठबंधन को मज़बूत करना है क्योंकि ईरान, क्षेत्र में अमरीकी वर्चस्व की चाह और हिंसा में इस्राईल की रूचि को चुनौती देता है।