हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद हसन अबूतोराबी फ़र्द ने कहा है कि ईरान की अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाने के शत्रु के षडयंत्रों को विफल करने की ईरान के भीतर क्षमता है। उन्होंने कहा कि देश के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंध, ईरान की अर्थव्यवस्था के विकास का उचित अवसर है।
अबूतोराबी फ़र्द ने ईरानी बंदियों की वापसी की वर्षगांठ की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान के जिन बंदियों ने सद्दाम के शासनकाल में इराक़ की जेलों में कठिन दिन बिताए वे वास्तव में ईरानी शहीदों के ख़ून के संदेशवाहक हैं।
उन्होंने कहा कि इराक़ की बासी सरकार के मुक़ाबले में आठ वर्षीय प्रतिरोध ने ईरान को राजनीति, वैज्ञानिक, आर्थिक और सैनिक दृष्टि से शिखर पर पहुंचा दिया। हुज्जतुल इस्लाम मुहम्मद हसन अबूतोराबी फ़र्द ने कहा कि इराक़, लेबनान, सीरिया, यमन और फ़िलिस्तीन के लोग ईरान के पवित्र प्रतिरोध से पाठ लेकर वर्चस्ववादी शासकोंं से मुक़ाबला कर रहे हैं।