16 अगस्त 2018 - 13:38
यमन के पश्चिमी तट पर सऊदी गठजोड़ के 20 सैनिक ढेर

यमन के सैन्य सूत्रों ने बताया है कि इस देश के पश्चिमी तट पर सऊदी अरब के गठजोड़ के बीस सैनिक बारूदी सुरंग के धमाके में मारे गए हैं।

अलमसीरा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी गठजोड़ के सैनिक पश्चिमी तट के दुरैहिमी क्षेत्र में अपने ठिकाने की ओर लौटना चाहते थे कि बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए। इन सूत्रों के अनुसार सऊदी गठजोड़ की पांच आधुनिक बक्तरबंद गाड़ियां भी तबाह कर दी गईं।

 

इस रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन दिनों के दौरान दुरैहिमी और कुछ अन्य तटवर्ती क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा करने की कोशिश करने वाले सऊदी गठजोड़ के 180 सैनिक यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों के हाथों मारे जा चुके हैं जबकि 136 घायल हुए हैं। इस दौरान इन क्षेत्रों में अतिक्रमणकारी गठजोड़ के बीस आधुनिक वाहन भी तबाह हुए हैं।