10 अगस्त 2018 - 18:53
कैनेडा में फ़ायरिंग, चार हताहत।

कैनेडा में फ़ायरिंग की एक घटना में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और पुलिस ने घटना वाले इलाक़े में लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें।

कैनेडा में फ़ायरिंग की एक घटना में कम से कम चार लोग मारे गए हैं और पुलिस ने घटना वाले इलाक़े में लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें।
पुलिस का कहना है कि झड़प जारी है और जानी नुक़सान में वृद्धि हो सकती है।
यह फ़ायरिंग न्यू ब्रुन्सविक प्रांत के फ़्रेडेरिक्शन क़स्बे में शुक्रवार को हुई है।
अभी तक फ़ायरिंग की वजह नहीं मालूम हो सकी है।
फ़ायरिंग की घटनाएं अमरीका में तो अकसर होती रहती हैं लेकिन कैनेडा में इस प्रकार की घटनाएं कम होती हैं।