गार्डियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ओसामा बिन लादेन के बेटे हमज़ा ने न्यूयार्क में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के योजनाकार मुहम्मद अता की बेटी से शादी कर ली है।
बिन लादेन परिवार के सूत्रों ने बताया है कि शादी की बात सही है। अहमद और हसन अलअत्तास का संबंध बिन लादेन फ़ैमिली से है। उनका कहना है कि हमज़ा ने अलक़ायदा के भीतर एक बड़ा पद संभाला है और अपना लक्ष्य अमरीका से प्रतिशोध लेना घोषित कर रखा है।
हमज़ा वास्तव में बिन लादेन की पत्नी ख़ैरीया साबिर का बेटा है जो अपने पति के साथ एब्टाबाद में रह रही थी।
अहमद अलअत्तास का कहना है कि हमने सुना है कि हमज़ा ने मुहम्मद अता की बेटी से विवाह कर लिया है हमें यह नहीं मालूम कि इस समय वह कहा है लेकिन इस बात की अधिक संभावना है कि वह अफ़ग़ानिस्तान में होगा।
गार्डियन का कहना है कि इस विवाह से यह पता चलता है कि न्यूयार्क हमला अंजाम देने वालों के बीच संबंध बना हुआ है और वह आज भी अलक़ायदा के भीतर अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
मुहम्मद अता के परिवार ने शादी की बात की पुष्टि नहीं की है।
वैसे मुहम्मद अता के पिता का कहना है कि उनके बेटे का न्यूयार्क हमलों से कोई लेना देना नहीं है।
..............
300
6 अगस्त 2018 - 18:37
समाचार कोड: 904522
अमरीका के हाथों मारे गए आतंकी संगठन अलक़ायदा के सरग़ना ओसामा बिन लादेन से संबंधित ख़बरें अब भी मीडिया में अपनी जगह बना रही हैं। एक अख़बार ने रिपोर्ट प्रकाशित की है कि बिन लादेन के बेटे ने एक मिस्री लड़की से विवाह किया है।