अबनाः प्राप्त जानकारी के अनुसार यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रवक्ता अब्दुल सलाम ने संयुक्त अरब अमीरात के सहायक मंत्री अनवर कर्काश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तुम अमेरिका के एजेंट हो, अरब अमीरात उसके इशारों पर नाचने वाली कठपुतली से अधिक महत्त्व नहीं रखता, यमन की जनता तो बहुत दूर अगर तुम्हारे साथ अमेरिका न हो तो तुम यमन के किसी छोटे से शहर का मुक़ाबला करने का भी दम नहीं रखते। यमन युद्ध ने तुम्हारी पोल खोल दी है आज तक तुम्हारी हैसियत छुपी हुई थी लेकिन इस युद्ध ने सब कुछ जग जाहिर कर दिया है अमेरिका के बिना तुम्हारी कुछ भी औक़ात नहीं है।
अंसारुल्लाह
अमेरिका के बिना संयुक्त अरब अमीरात में यमन के ग्रामीणों का सामना करने की भी हिम्मत नहीं।
30 जुलाई 2018 - 15:03
समाचार कोड: 903652
यमन युद्ध ने तुम्हारी पोल खोल दी है आज तक तुम्हारी हैसियत छुपी हुई थी लेकिन इस युद्ध ने सब कुछ जग जाहिर कर दिया है अमेरिका के बिना तुम्हारी कुछ भी औक़ात नहीं है ।