अबनाः जानकारी के अनुसार ज़ायोनी सऊदी साज़िशों और साम्राज्यवादी आतंकवाद से जूझ रहे सीरिया से सिलसिलेवार बम धमाकों की ख़बरें आ रही हैं जिस में अब तक 38 लोगों के मारे जाने की ख़बरें हैं। सूत्रों के अनुसार सीरिया के स्वेदा प्रान्त में हुए इन आतंकी हमलों में अब तक 38 लोग मारे गए हैं,यह आत्मघाती हमले स्वेदा प्रान्त के अल मसलख क्षेत्र में हुए । रिपोर्ट के अनुसार इन हमलों की योजना में शामिल एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मौत के घाट उतार दिया । वहीँ सेना ने स्थानीय नागरिकों की सहायता से स्वेदा के पूर्वी उपनगर में वहाबी आतंकी संगठन आईएसआईएस के कई आतंकियों को अपने घेरे में ले लिए है।
25 जुलाई 2018 - 18:10
समाचार कोड: 903066
सीरिया के स्वेदा प्रान्त में हुए इन आतंकी हमलों में अब तक 38 लोग मारे गए हैं,यह आत्मघाती हमले स्वेदा प्रान्त के अल मसलख क्षेत्र में हुए ।