23 जुलाई 2018 - 19:16
टोनी ब्लेयर करेंगे 1 करोड़ 20 लाख डॉलर के बदले अरब शासकों की सेवा।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर क़रीब 1 करोड़ 20 लाख डॉलर के बदले सऊदी अरब की शाही सरकार की सेवा कर रहे हैं।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर क़रीब 1 करोड़ 20 लाख डॉलर के बदले सऊदी अरब की शाही सरकार की सेवा कर रहे हैं।
ब्रितानी अख़बार संडे टेलिग्राफ़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, ब्लेयर और सऊदी युवराज मोहम्मद बिन सलमान के बीच इस साल के शुरू में एक समझौता हुआ था, जिसके तहत ब्रिटिश पूर्व प्रधान मंत्री शाही सरकार को परामर्श देंगे, जिसके बदले में उन्हें 1 करोड़ 20 डॉलर का भुगतान किया जाएगा।
हालांकि कहा जा रहा है कि सऊदी युवराज द्वारा शुरू देश में शुरू किए गए तथाकथित सामाजिक एवं आर्थिक सुधारों में ब्लेयर रियाज़ की मदद करेंगे, सूत्रों का कहना है कि ब्लेयर यमन युद्ध में सऊदी सरकार को परामर्श दे रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि 2003 में इराक़ पर अमरीका और ब्रिटेन की सैन्य चढ़ाई के दौरान, टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के प्रधान मंत्री थे, जिनके ख़िलाफ़ इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध अपराधों के लिए मुक़दमा चलाए जाने की मांग होती रही है।